अस्थाना रिश्वत मामले में एक अधिकारी गिफ्तार, पीएम ने सीबीआई प्रमुख और उप प्रमुख को किया तलब
केंद्रीय जांच एजेंसी (सीबीआई) ने अपने विशेष निदेशक राकेश अस्थाना के खिलाफ रिश्वत के आरोपों के संबंध में सोमवार को बड़ी कार्रवाई की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक , इस मामले में एजेंसी ने डीएसपी देवेन्द्र कुमार को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीबीआई प्रमुख और उप प्रमुख को तलब किया है। एजेंसी ने डीएसपी देवेंद्र कुमार के घर पर रेड मारकर 8 मोबाइल फोन और 1 आईपैड जब्त किया। साथ ही मोइन कुरेशी केस से जुड़े कुछ दस्तावेज भी बरामद हुए हैं। अब सीबीआई गिराफ्तार डीएसपी को कल 11 बजे पटियाला हाउस कोर्ट में पेश करेगी। सीबीआई के मुताबिक, सतीश सना 26 अक्टूबर को दिल्ली में नहीं था, वो हैदराबाद में था, जबकि देवेंद्र ने 26 तारीख को उसका फर्जी स्टेटमेंट रिकॉर्ड कर दिया। ये स्टेटमेंट 161 का है सवाल-जवाब के रूप में हैं। सवाल नंबर 5 में पूछा गया था कि तुमने किसी भी नोटिस का जवाब नही दिया, तुमने ये कैसे सोच लिया कि तुम्हारी जांच प्रकिया पूरी हो गयी है। .. उसका जवाब था कि वो राज्यसभा मेंबर से मिला था जिन्होंने बोला था कि उनकी सीबीआई डायरेक्टर आलोक वर्मा से बात हो गयी है अब तुम्हे...